- Home
- DPR Chhattisgarh
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रख्यात कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि (15 फरवरी 2026) पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का जीवन और साहित्य राष्ट्रभक्ति, साहस और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणास्रोत है।
उनकी अमर कविता “झाँसी की रानी” आज भी देशवासियों के हृदय में स्वाभिमान और वीरता की ज्योति प्रज्वलित करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुभद्रा जी ने अपने लेखन के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन की चेतना को जन-जन तक पहुँचाया।
उनकी रचनाएँ केवल साहित्य नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और आत्मगौरव की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
