सबरीमला और धार्मिक प्रथाओं पर CJI की बेंच में अहम सुनवाई कल

feature-top

केरल के प्रसिद्ध सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से शुरु हुआ संवैधानिक विवाद एक बार फिर देश की सबसे बड़ी अदालत में सुनवाई के लिए आ रहा है।

लंबे अंतराल के बाद सुप्रीम कोर्ट इस मामले से जुड़ी पुनर्विचार याचिकाओं पर सोमवार को अहम सुनवाई करने जा रहा है।

 चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच 9 जजों की संविधान पीठ के लिए सुनवाई की रूपरेखा तय करेगी।

 इस संविधान पीठ को सबरीमला मामले समेत धार्मिक प्रथाओं एवं मौलिक अधिकारों के टकराव से जुड़े व्यापक प्रश्नों पर सुनवाई करनी है.


feature-top