कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र का शव मिला

feature-top

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लापता हुए 22 वर्षीय भारतीय छात्र का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान कर्नाटक निवासी साकेत श्रीनिवासैया के रूप में हुई है। साकेत 9 फरवरी से लापता थे।

वह अमेरिका के प्रतिष्ठित संस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्केले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। भारत का महावाणिज्य दूतावास, सैन फ्रांसिस्को ने पुष्टि की है कि स्थानीय पुलिस ने उनका शव बरामद कर लिया है।

वाणिज्य दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए हर आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।


feature-top