भारत 'बेहद सफल' उभरती अर्थव्यवस्था : UN महासचिव

feature-top

संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि भारत वैश्विक मामलों में प्रभाव रखने वाली एक 'बेहद सफल' उभरती अर्थव्यवस्था है और ये एआई शिखर सम्मेलन के लिए उपयुक्त स्थान है।

'इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026' से पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक इंटरव्यू में गुतारेस ने इस बात पर जोर दिया कि एआई से पूरी दुनिया को फायदा होना चाहिए, न कि ये सिर्फ विकसित देशों या दो महाशक्तियों के लिए आरक्षित विशेषाधिकार हो। उन्होंने कहा, ''मैं इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए भारत को हार्दिक बधाई देता हूं।

ये अत्यंत जरूरी है कि एआई का विकास हर किसी के फायदे के लिए हो और 'ग्लोबल साउथ' के देश भी एआई के लाभ का हिस्सा बनें।''


feature-top