- Home
- टॉप न्यूज़
- आजकल सीएम का मतलब करप्ट माउथ भी है : अखिलेश यादव
आजकल सीएम का मतलब करप्ट माउथ भी है : अखिलेश यादव
15 Feb 2026
, by: Prakash
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसा कि आज हमारे पास फूल आ गए हैं, तो किसी का फूल मुरझाता जा रहा है। राजकुमार पाल के आने से हमारे श्यामलाल पाल और मजबूत होने जा रहे हैं। कुछ लोग शंकराचार्य को भी अपमानित कर रहे।
उनके साथ हम लोग हैं। शंकराचार्य शंका से परे होते हैं। इनकी भाषा ऐसी है, जब 'मुंह खोला... तब बुरा बोला'। जो लोग अधिकारियों के माध्यम से दूसरों के सर्टिफिकेट मांग रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट कहां हैं। सपा मुखिया ने सीएम का नया मतलब बताया।
उन्होंने कहा कि आजकल सीएम का मतलब करप्ट माउथ भी है। आज दिल्ली और लखनऊ दोनों जगह की हवा खराब है। तंज कसा कि हमारे मुख्यमंत्री जी खिलाड़ी तो हैं, लेकिन खेल नहीं पा रहे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
