- Home
- टॉप न्यूज़
- किसानों के मुद्दे पर कहीं भी हमसे बहस कर ले राहुल ग़ांधी : गृहमंत्री अमित शाह
किसानों के मुद्दे पर कहीं भी हमसे बहस कर ले राहुल ग़ांधी : गृहमंत्री अमित शाह
गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की जनता को यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि यूरोपीय यूनियन, इंग्लैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हितों से समझौता किया है। गृह मंत्री ने कहा, “मैं राहुल गांधी को चुनौती देना चाहता हूं—कोई भी मंच तय कर लीजिए।
भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष आकर इस विषय पर बहस कर लेगा कि किसानों का नुकसान किसने किया है।” उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए सभी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों में किसानों और देश के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
कार्यक्रम के दौरान शाह ने कहा कि CBDC आधारित पीडीएस प्रणाली पारदर्शिता बढ़ाने और लाभार्थियों तक सीधे व सुरक्षित तरीके से सहायता पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
