सीएम भगवंत मान अस्पताल में भर्ती

feature-top

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को संगरूर से लौटने के बाद मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया है। वह दोपहर करीब 3:00 बजे पहुंचे और डॉक्टरों की एक टीम अभी उनकी जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री मान संगरूर में कई कार्यक्रमों में व्यस्त थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली फोर्टिस लाया गया है।

,अस्पताल पहुंचते ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण शुरू किया।


feature-top