पंजाब : बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना अकाली दल में शामिल

feature-top

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष, उद्योगपति और पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने पार्टी से इस्तीफा देकर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया।

बीजेपी और अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाओं के बीच खन्ना का यह कदम सियासी हलकों में खासा चर्चा का विषय बन गया है।

संगरूर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अरविंद खन्ना को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


feature-top