प्रधानमंत्री झुके भी हैं और थके भी हैं : कांग्रेस नेता जयराम रमेश

feature-top

प्रधानमंत्री मोदी के हालिया इंटरव्यू को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का केंद्रीय बजट कमजोर साबित हुआ है और इससे सरकार की नीतियों में थकान साफ दिखाई देती है।

जयराम रमेश के मुताबिक, बजट पेश होने के बाद बाजारों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही और निवेशकों पर इसका खास असर नहीं पड़ा। उनका दावा है कि इसी कारण प्रधानमंत्री ने बजट के लगभग दो हफ्ते बाद इंटरव्यू दिया, जब संसद में भी बजट को लेकर कड़ी आलोचना हो रही थी।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के इंटरव्यू में ठोस और स्पष्ट जवाबों के बजाय केवल आकर्षक ‘वन-लाइनर’ बातें कही गईं, जिनका जमीनी स्तर पर कोई ठोस अर्थ नहीं निकलता।

उन्होंने इसे स्वतंत्र इंटरव्यू मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह पहले से तय सवाल-जवाब वाला एक ‘पीआर अभ्यास’ था। इसके साथ ही जयराम रमेश ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर भी सरकार को घेरा।

उनका आरोप है कि इस समझौते में किसानों के हितों से समझौता किया गया है और सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।


feature-top