ओडिया संगीत की फेमस गायिका गीता पटनायक का हुआ निधन

feature-top

ओडिया संगीत की मशहूर आवाजों में से एक मानी जाने वाली दिग्गज गायिका गीता पटनायक का एक निजी अस्पताल में मस्तिष्क में स्ट्रोक आने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया।

उनके परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी है। 73 वर्षीय गीता पटनायक  एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान बीमार पड़ गईं, जिसके बाद उन्हें शुरू में कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सा परीक्षणों से पुष्टि हुई कि उन्हें बेन स्ट्रोक हुआ था।


feature-top