राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस

feature-top

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी को विशेषाधिकार हनन के मामले में नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस राज्यसभा कीकी विशेषाधिकार समिति द्वारा भेजा गया है।

उन पर आरोप है कि उन्होंने शीतकालीन सत्र के दौरान 1 दिसंबर को अपनी कार में एक आवारा कुत्ते को संसद परिसर के भीतर लाया। इस पर कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई थी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कुछ सांसदों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की।

मामले की शिकायत मिलने के बाद राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने इसे संज्ञान में लिया है और उनसे 23 फरवरी तक आरोपों पर अपना जवाब देने को कहा है।


feature-top