तमिलनाडु सनातन धर्म के खिलाफ नहीं : कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम

feature-top

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने तमिलनाडु को ‘सनातन धर्म’ का विरोधी बताने वाले दावों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु न तो सनातन धर्म और न ही हिंदू धर्म के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तमिलनाडु में ‘सनातन’ शब्द का इस्तेमाल आम नहीं है।

वहां इस शब्द को अक्सर धर्म के बजाय सामाजिक संरचना और जातिगत भेदभाव के संदर्भ में देखा जाता है। हालांकि, लोगों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक आस्था बेहद गहरी है।

कार्ति ने कहा कि तमिलनाडु के लोग उत्तर भारतीयों से कम हिंदू नहीं हैं, बल्कि उन्होंने दावा किया कि प्रति वर्ग किलोमीटर मंदिरों की संख्या उत्तर भारत से अधिक है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोग अत्यंत धार्मिक हैं और मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।


feature-top