- Home
- टॉप न्यूज़
- RSS पर प्रियांक खरगे ने किया तीखा हमला
RSS पर प्रियांक खरगे ने किया तीखा हमला
कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे ने RSS पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने RSS की तुलना “शैतान” से की और BJP को उसकी “परछाई” बताया।
खरगे ने कहा कि BJP अपनी विचारधारा की ताकत RSS से लेती है और राजनीतिक विरोधियों को सीधे RSS से लड़ना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर RSS नहीं होता, तो BJP क्षेत्रीय दलों से भी बदतर स्थिति में होती।
आईटी मंत्री ने RSS पर फाइनेंशियल गड़बड़ियों और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए। साथ ही संगठन के फंड के स्रोत और उसके लीगल स्टेटस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो कानून आम नागरिकों और संस्थाओं पर लागू होते हैं, वही RSS पर भी लागू होने चाहिए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
