लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार

feature-top

घरेलू शेयर बाजार ने आज एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 146.36 अंकों (0.18%) की गिरावट के साथ 82,480.40 अंकों पर खुला।

इसी तरह, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 47.50 अंकों (0.19%) के नुकसान के साथ 25,423.60 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था।

शुक्रवार को सेंसेक्स 1048.16 अंकों (1.25%) की गिरावट के साथ 82,626.76 अंकों पर और निफ्टी 336.10 अंकों (1.30%) की गिरावट के साथ 25,471.10 अंकों पर खुला था।


feature-top