मणिशंकर अय्यर का शशि थरूर–पवन खेड़ा पर तीखा हमला

feature-top

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। अय्यर ने दावा किया कि शशि थरूर विदेश मंत्री बनना चाहते हैं, जबकि पवन खेड़ा को उन्होंने ‘कठपुतली’ तक कह दिया।

साथ ही जयराम रमेश पर भी निशाना साधा। अय्यर ने कहा कि कांग्रेस केरल में विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी, क्योंकि पार्टी के नेता कम्युनिस्टों से ज्यादा एक-दूसरे से नफरत करते हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की तारीफ को लेकर पहले ही विवाद चल रहा है।

इस बीच अय्यर के बयान ने कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को और उजागर कर दिया है। हालांकि कांग्रेस ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया है।


feature-top