अमरोहा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

feature-top

ईमेल भेजकर अमरोहा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिला जज की अफिशियल मेल आईडी पर सुन्नियान दासन के नाम से ईमेल आया।

इसमें लिखा गया- ‘तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर रोक लगाई जाए।

आपके न्यायालय परिसर में जज के चैंबर में 12 आरडीएक्स बम लगे हैं। 12:15 बजे तक सभी को खाली करा लें।’ मेल में नीचे लिट्टे व आईएसआई लिखा है।


feature-top