असम : कांग्रेस नेता ने कुछ ही घंटों में वापस लिया इस्तीफा

feature-top

असम कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर उठे विवाद के बीच बड़ा मोड़ आया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। यह फैसला पार्टी हाईकमान के हस्तक्षेप के बाद हुआ है।

एआईसीसी के राज्य प्रभारी जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि भूपेन बोरा ने पार्टी नेतृत्व से बातचीत के बाद अपना इस्तीफा वापस लेने का निर्णय किया। इससे संगठन में जारी असमंजस फिलहाल खत्म हो गया है


feature-top