- Home
- टॉप न्यूज़
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी को इजरायल का करेंगे दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी को इजरायल का करेंगे दौरा
16 Feb 2026
, by: Prakash
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से 26 फरवरी तक दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल आएंगे। उन्होंने यह घोषणा प्रमुख अमेरिकी यहूदी संगठनोंके अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए की।
नेतन्याहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "संसद में भाषण देने की तैयारी चल रही है। अगले सप्ताह यहां कौन आ रहा है? नरेंद्र मोदी।" नेतन्याहू ने कहा, "इजराइल और भारत के बीच जबरदस्त गठबंधन है, और हम हर तरह के सहयोग पर चर्चा करने जा रहे हैं।
अब, आप जानते हैं, भारत कोई छोटा देश नहीं है। इसकी आबादी 1.4 अरब है। भारत बेहद शक्तिशाली और बेहद लोकप्रिय है।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
