बलरामपुर : एसडीएम की पिटाई से आदिवासी ग्रामीण की मौत

feature-top

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एसडीएम और उसके साथियों द्वारा कथित रूप से अवैध उत्खनन रोकने के नाम पर तीन ग्रामीणों की पिटाई की गई थी। पिटाई से घायल 62 वर्षीय आदिवासी किसान की मौत हो गई।

वही दो ग्रामीण भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। दोनों घायल ग्रामीणों के बयान के आधार पर कुसमी एसडीएम करुण डहरिया, उनके साथ गए उनके बाहरी साथी विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजिल कुमार यादव व सुदीप यादव पर राजपुर थाने में धारा 103,115(2),3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्हें अदालत में न्यायिक रिमांड के लिए पेश कर जेल दाखिल करने की तैयारी में पुलिस हैं। ।


feature-top