तमिलनाडु BJP प्रमुख नैनार नागेंद्रन ने विवादित बयान पर मांगी माफी

feature-top

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को इस सप्ताह अभिनेता तृषा कृष्णन और अभिनेता-राजनेता विजय को लेकर की गई अपनी विवादित टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।

 पत्रकारों से बातचीत में नागेंद्रन ने कहा, “अपने राजनीतिक जीवन में मैं किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता और न ही इसकी अनुमति देता हूं। लेकिन उस दिन मैंने इस नियम का उल्लंघन किया।

उन्होंने बताया कि कोयंबटूर (दक्षिण) से विधायक वनाथी श्रीनिवासन और उनके पूर्ववर्ती के अन्नामलाई ने इस विवाद को लेकर उनसे चर्चा की थी। नागेंद्रन ने कहा, मुझे अपने बयान पर खेद है।


feature-top