दुनिया-यूएन के एजेंडे में भारत का स्थायी योगदान बहुत महत्वपूर्ण : यूएन महासचिव

feature-top

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि दुनिया और संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे में भारत का स्थायी योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत जैसे उभरते देशों की भूमिका लगातार बढ़ रही है और यह एक सकारात्मक बड़ा ट्रेंड है।

एंटोनियो गुटेरेस के अनुसार, भारत अब संयुक्त राष्ट्र की लगभग हर बड़ी चर्चा में एक अहम नेता बन गया है। इसमें शांति-सुरक्षा, सतत विकास और मानवाधिकार जैसे मुद्दे शामिल हैं।

उन्होंने खास तौर पर भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान लिए गए फैसलों की तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है, लेकिन भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश के रूप में खड़ा है।


feature-top