₹81,000 करोड़ के ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को NGT से मिली मंजूरी

feature-top

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की 6 सदस्यों वाली स्पेशल बेंच ने 81,000 करोड़ रुपये के ग्रेट निकोबार मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। एनजीटी ने अपने फैसले में कहा कि उन्हें प्रोजेक्ट को दी गई पर्यावरण मंजूरी में दखल देने का ''कोई अच्छा आधार'' नहीं मिला, क्योंकि प्रोजेक्ट की पर्यावरण मंजूरी में ''काफी सुरक्षा उपाय'' थे।

एनजीटी चेयरपर्सन जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव की अगुवाई वाली बेंच ने ''प्रोजेक्ट के रणनीतिक महत्व'' और उन मुद्दों पर भी ध्यान दिया, जिनसे एनजीटी के 2023 के आदेश के अनुसार, प्रोजेक्ट की एनवायरनमेंटल क्लीयरेंस पर फिर से विचार करने के लिए बनाई गई हाई-पावर्ड कमेटी ने निपटा था।


feature-top