रायपुर : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर गिरफ्तार

feature-top

राजधानी रायपुर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को कोतवाली पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 2019 के एक पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थायी वारंट के आधार पर की गई है। गिरफ्तार होने के बाद रोहित तोमर को जेल भेजा गया है।

रोहित तोमर और उनके भाई वीरेंद्र तोमर पर राजधानी में मारपीट, वसूली, दुष्कर्म और हत्या जैसे करीब दो दर्जन गंभीर अपराध दर्ज हैं। 2013 के हत्या के मामले में दोनों भाइयों की हाईकोर्ट में रिव्यू पिटीशन खारिज हो चुकी है।

इसके अलावा, लगातार मिल रही सूदखोरी की शिकायतों के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने रोहित और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए थे। इस दौरान दोनों भाई फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि रोहित तोमर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हालांकि, इस बीच रोहित को सुप्रीम कोर्ट से जमानत भी मिली थी


feature-top