गुजरात : छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराए गए

feature-top
अहमदाबाद और गांधीनगर के जिला न्यायालयों सहित गुजरात की छह अदालतों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली, जिसके चलते अदालतों को खाली कराया गया और सुरक्षा जांच की गई। बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल वडोदरा, वलसाड, राजकोट, अहमदाबाद और गांधीनगर की जिला अदालतों को निशाना बनाकर भेजे गए थे। धमकी भरे ईमेल अदालत के आधिकारिक पते पर भेजे गए थे।

feature-top