बिलासपुर : नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आयकर विभाग की दबिश

feature-top

बिलासपुर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आयकर विभाग ने दबिश दी है। यह फैक्ट्री बहुराष्ट्रीय कंपनी Coca-Cola के प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है। कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले से जुड़ी बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की 6 सदस्यीय टीम अचानक फैक्ट्री पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की।

 यह कार्रवाई सिर्फ बिलासपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों में स्थित संबंधित फैक्ट्रियों पर भी छापेमारी की गई है। मौके पर मौजूद अधिकारी आय और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं।

फैक्ट्री परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जवान तैनात हैं। फिलहाल जांच जारी है और विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।


feature-top