अजित पवार के मौत की सीबीआई जांच हो : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार

feature-top

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।

इस दौरान सुनेत्रा पवार समेत सभी एनसीपी के नेताओं ने 28 जनवरी को हुए बारामती विमान हादसे की सीबीआई जांच की मांग की।

इस दुर्घटना में अजीत पवार की मौत हो गई थी। वरिष्ठ एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार इस मामले में केंद्र के गृह मंत्रालय से संपर्क करेगी।


feature-top