2014 में ही मैं सीएम बनने वाला था : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

feature-top

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि साल 2014 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें खुद असम का मुख्यमंत्री बनने के लिए शपथ की तारीख तय करने को कहा था।

उस समय 58 कांग्रेस विधायकों का समर्थन उनके साथ था। 2011 विधानसभा चुनाव के बाद असम कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान शुरू हो गई थी। कई विधायक तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की जगह सरमा को सीएम बनाना चाहते थे।

सरमा के मुताबिक, उन्होंने कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले के बाद जून 2014 में शपथ लेने का मन बना लिया था। लेकिन इसी बीच राहुल गांधी अमेरिका में थे और उन्होंने वहां से नेताओं से बात की। सरमा का दावा है कि इसके बाद पूरा समीकरण बदल गया और उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। 2015 में सरमा ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली।

2021 में वे असम के मुख्यमंत्री बने। अब उनका कहना है—जो हुआ, अच्छा हुआ। भाजपा में रहकर उन्हें असम और सनातन धर्म की सेवा करने का अवसर मिला।


feature-top