- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ के दो अलाइड सर्विस अधिकारी बने आईएएस
छत्तीसगढ़ के दो अलाइड सर्विस अधिकारी बने आईएएस
केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ के दो अलाइड सर्विस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (नॉन-एससीएस) के तहत की गई है। जारी आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध चयन करते हुए ऋषभ कुमार पराशर और तरुण कुमार किरण को आईएएस में पदोन्नत किया गया है।
यह नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा संबंधित विनियमों के तहत की गई है। ऋषभ कुमार पराशर राज्य वित्त सेवा के अधिकारी हैं, जबकि तरुण कुमार किरण जीएसटी विभाग में पदस्थ अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे हैं। दोनों अधिकारियों के आईएएस में पदोन्नत होने से राज्य प्रशासनिक ढांचे को अनुभवी और सक्षम नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
