बलरामपुर : कुसमी कांड पर सियासत तेज, भूपेश बघेल का सरकार पर हमला

feature-top

बलरामपुर जिले के कुसमी में एसडीएम द्वारा कथित मारपीट के बाद आदिवासी किसान की मौत का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पंजाब दौरे से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में बघेल ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी निरंकुश हो गए हैं और एक वृद्ध आदिवासी को पीट-पीटकर मार डाला गया।

उन्होंने यह भी कहा कि विष्णु देव साय सरकार में जिम्मेदार विभागों के अधिकारी नियंत्रण से बाहर हैं। इसके साथ ही बघेल ने होली के दौरान शराब दुकानों को खुले रखने के फैसले पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार को त्योहारों और लोगों की भावनाओं से कोई सरोकार नहीं, उसे केवल राजस्व से मतलब है।


feature-top