सुप्रीम कोर्ट में ED का हलफनामा, ममता सरकार पर जांच रोकने का आरोप

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ED ने कहा कि जांच को प्रभावित करने के लिए प्रभाव, शक्ति और सुरक्षा तंत्र का दुरुपयोग किया गया।

हलफनामे में दावा किया गया है कि कोलकाता में सर्च ऑपरेशन के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचीं और केस से जुड़े अहम दस्तावेज व डिजिटल डिवाइस अपने साथ ले गईं।

एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि डिजिटल साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गई। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जारी है, जहां ED ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है।


feature-top