- Home
- टॉप न्यूज़
- असम में आगामी चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने की नई गाइडलाइंस जारी
असम में आगामी चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने की नई गाइडलाइंस जारी
असम में आगामी चुनाव की तैयारियों और हाल ही में संपन्न हुई विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SSR) प्रक्रिया पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "एक शुद्ध मतदाता सूची ही हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है।
असम में हाल ही में संपन्न हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति इसमें शामिल न हो सके. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जिस प्रकार मां कामाख्या के आशीर्वाद से 'बिहू' और 'काजीरंगा' असम की आत्मा हैं, ठीक उसी तरह मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया हमारे लोकतंत्र की आत्मा है. चुनाव का यह पर्व, असम का गर्व।
मैं मीडिया के माध्यम से असम के सभी मतदाताओं, विशेषकर युवा मतदाताओं से अपील करता हूं कि जिस प्रकार आप बिहू जैसे त्योहारों को पूरी आस्था, उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाते हैं, उसी तरह लोकतंत्र के इस महापर्व में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. पिछले चुनावों में असम का 'वोटर टर्नआउट' (मतदान प्रतिशत) काफी सराहनीय रहा है, जो यहां के लोगों के मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और समृद्ध विरासत को दर्शाता है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
