PR इवेंट बना AI समिट : राहुल गांधी

feature-top

AI इम्पैक्ट समिट में गैलगोटियास यूनिवर्सिटी द्वारा कथित तौर पर चीनी रोबोटिक डॉग को अपनी खोज बताने के आरोपों के बीच सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस पूरे आयोजन को “डिसऑर्गनाइज्ड PR स्पेक्टेकल” करार दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत की प्रतिभा और डेटा का सही इस्तेमाल करने के बजाय समिट में भारतीय डेटा को बेचने और चीनी उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच बना दिया गया है।

इस बयान के बाद AI समिट और गैलगोटियास यूनिवर्सिटी की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।


feature-top