पंजाब : तरन तारन में शादी के दौरान आम आदमी पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या

feature-top
पंजाब के तरन तारन जिले के एक गांव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच की एक शादी के दौरान दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

हरबिंदर सिंह तरन तारन-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक फार्महाउस में आयोजित शादी में शामिल होने गए थे, तभी यह घटना घटी। हमले में उनके चचेरे भाई जरमनजीत सिंह घायल हो गए।

तरन तारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि हरबिंदर सिंह की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जरमनजीत सिंह के पैर में गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है।

feature-top