म्यांमार : मानव तस्करी मामले में एनआईए ने 3 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
19 Feb 2026
, by: Babuaa Desk
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने म्यांमार स्थित मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी रैकेट में तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, जिनमें एक फरार संदिग्ध चीनी नागरिक भी शामिल है। यह रैकेट ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को निशाना बनाता था।
हरियाणा के पंचकुला स्थित एनआईए विशेष न्यायालय में दायर आरोपपत्र में एजेंसी ने कहा है कि उसने "तस्करों और दलालों के एक सुनियोजित नेटवर्क" का पर्दाफाश किया है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आरोपी अंकित कुमार उर्फ अंकित भारद्वाज, इश्तिका अली उर्फ अली और फरार चीनी नागरिक लीसा पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और उत्प्रवास अधिनियम की धारा 24 के तहत आरोप लगाए गए हैं। एनआईए की जांच में पता चला है कि ये तीनों, अपने ज्ञात और अज्ञात सहयोगियों के साथ, कमजोर भारतीय युवाओं की म्यांमार के म्यावाड्डी क्षेत्र में तस्करी में शामिल थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
