- Home
- टॉप न्यूज़
- माड़वी हिडमा को युवाओं का रोल मॉडल बनाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग: सांसद महेश कश्यप
माड़वी हिडमा को युवाओं का रोल मॉडल बनाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग: सांसद महेश कश्यप
बस्तर में आदिवासी युवाओं के रोल मॉडल को लेकर सियासत गरमा गई है। महेश कश्यप ने माओवादी लीडर माड़वी हिडमा के महिमामंडन पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जल-जंगल-ज़मीन के नाम पर युवाओं को गुमराह कर हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
जगदलपुर में भूमकाल स्मृति दिवस के दौरान हिडमा से जुड़ा गीत बजने के बाद विवाद और तेज हो गया।
सांसद ने कहा कि नक्सलवाद ने बस्तर के विकास को वर्षों पीछे धकेला और हजारों निर्दोषों की जान ली। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे हिंसा के प्रतीकों को नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को अपना आदर्श बनाएं।
सांसद ने गुंडाधुर, डेबरीधुर और झाड़ा सिरहा जैसे जननायकों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन्हीं के संघर्ष ने आदिवासी अस्मिता और देश की आज़ादी को नई दिशा दी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
