गरियाबंद : आदिवासी बालक आश्रम में छात्र की मौत पर आदिवासी समाज ने NH-130C किया जाम

feature-top

आदिवासी बालक आश्रम, बड़े गोबरा के छात्र राघव मंडावी की मौत से आक्रोशित आदिवासी समाज ने नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने आश्रम अधीक्षक पर कड़ी कार्रवाई और परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गजकन्हार निवासी राघव कुमार ग्राम भाठीगढ़ स्थित शासकीय आदिवासी बालक आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 20 जनवरी को तबीयत खराब होने की जानकारी देने और घर में सूचना कराने की गुहार के बावजूद कथित तौर पर उसकी बातों को नजरअंदाज किया गया।

26 जनवरी को पिता फिरतु राम मंडावी जब आश्रम पहुंचे तो बेटे को बेहद कमजोर हालत में पाया। छुट्टी लेकर इलाज के लिए घर और फिर धमतरी अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई। जनपद सदस्य सुकचंद धुव्र ने आश्रम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


feature-top