प्रो. मनोज दयाल होंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति

feature-top

रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) को अपना नया कुलपति मिल गया है। राजभवन की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रो. मनोज दयाल विश्वविद्यालय के अगले कुलपति होंगे।

वे वर्तमान में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में जनसंचार विभाग के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रो. मनोज दयाल देश के अकादमिक जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उनके पास अध्यापन और शोध का कुल 35 सालों का लंबा अनुभव है।

15 साल से अधिक समय से प्रोफेसर के रूप में कार्यरत। उनके मार्गदर्शन में अब तक एक दर्जन (12) से अधिक शोधार्थियों ने पीएचडी पूर्ण की है। उनकी जनसंचार और पत्रकारिता पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।


feature-top