छत्तीसगढ़ : अब 10वीं-12वीं के साथ ही होंगी 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं

feature-top

माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को समय पर घोषित करने के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव किया है।

अब प्रदेश में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं अलग से कराने के बजाय 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के साथ ही दूसरी पाली में आयोजित की जाएंगी।

माशिमं सचिव पुष्पा साहू द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की मुख्य परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक चलेंगी। इसके तुरंत बाद उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शुरू होनी है।

यदि 9वीं-11वीं की परीक्षाएं पुरानी योजना (25 मार्च से 10 अप्रैल) के अनुसार होतीं, तो शिक्षक परीक्षा ड्यूटी में व्यस्त रहते और मूल्यांकन कार्य पिछड़ जाता।

अब दोनों परीक्षाएं साथ होने से शिक्षक 7 अप्रैल तक मूल्यांकन का लक्ष्य पूरा कर सकेंगे। इसके लिए पूरे प्रदेश में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ दो चरणों (16 मार्च और 25 मार्च) में कॉपियों की जांच शुरू होगी।


feature-top