बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके सस्पेंड

feature-top

छत्तीसगढ़ शासन ने बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की प्राथमिक जांच के बाद की गई है। पीड़िता ने अधिकारी पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने और आर्थिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में बालोद जिले के डौंडी थाना में अपराध दर्ज किया गया है। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर पर भी मामले को संज्ञान में लिया गया।

पीड़िता ने मुख्य सचिव को 12 बिंदुओं में विस्तृत शिकायत प्रस्तुत की थी। आवेदन के साथ कथित प्रमाण भी सौंपे गए थे। शिकायत में आरोपी अधिकारी को संरक्षण दिए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।


feature-top