मेक इन इंडिया के तहत मिलकर बनाएंगे राफेल जेट : फ्रांस के राष्ट्रपति

feature-top

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को भारत के साथ रक्षा सहयोग को और गहरा करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि अब राफेल जेट को 'मेक इन इंडिया' के तहत भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देश राफेल जेट कार्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

मैक्रों ने कहा कि राफेल जेट का भारत में साथ मिलकर उत्पादन किया जाएगा, और यह भविष्य के ऑर्डरों का आधार बनेगा।

इंडिया AI समिट के दौरान मीडिया से बात करते हुए मैक्रों ने कहा कि दोनों देशों के बीच 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' है, जो सामान्य रक्षा संबंधों से कहीं आगे जाती है।


feature-top