यूपी में पंचायत चुनाव की तारीख फिर बढ़ी

feature-top

पंचायत चुनाव के चल रहे मतदाता पुनरीक्षण:2025 अभियान की समय सीमा बढ़ा दी गई। अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण समेत अन्य कार्यवाही 27 मार्च तक होगी।

28 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग अंतिम सूची प्रकाशित करेगा। आयोग ने 18 दिसंबर को प्रारंभिक पुनरीक्षण सूची जारी की थी। इसमें पिछले चुनाव की अपेक्षा कुल 40.19 लाख मतदाता बढ़े थे।

सूची को लेकर आयोग ने दावे और आपत्तियां मांगी थीं। लाखों दावे व आपत्तियां आई हैं। पहले छह फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित की जानी थी लेकिन आयोग अब समयसीमा बढ़ा दी है।


feature-top