राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू की टिप्पणी से भड़के सचिन पायलट

feature-top

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पर राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। रिजिजू ने राहुल गांधी को देश की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति बताया था। इस पर पायलट ने कहा कि यह टिप्पणी अपमानजनक और अनुचित है।

उन्होंने मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात कही। पायलट ने रिजिजू से अपने बयान को वापस लेने और इसके लिए माफी मांगने की मांग की है।

वहीं, राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी पर सचिन पायलट ने कहा कि जब आम पत्रकार सरकार की आलोचना करते हैं तो उन पर एफआईआर हो जाती है और जेल भेज दिया जाता है। लेकिन जब लोकसभा में विपक्ष के नेता को धमकी दी जाती है तो चुप्पी साध ली जाती है। यह सरकार की नीयत को दिखाता है।


feature-top