छत्तीसगढ़ : मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पूर्व कार्यमुक्ति

feature-top

पवित्र रमजान माह की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है। मुस्लिम समाज के लिए यह महीना इबादत, रोजा और आत्म-अनुशासन का विशेष समय माना जाता है।

पूरे माह रोजेदार दिनभर उपवास रखकर इबादत करते हैं तथा रात्रि में विशेष नमाज ‘तरावीह’ अदा की जाती है, जिसमें पवित्र कुरान का पाठ किया जाता है। रमजान के मद्देनजर विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सभी शासकीय मुस्लिम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पूर्व कार्यमुक्त होने की अनुमति प्रदान की है।

सरकार का उद्देश्य है कि रोजेदार कर्मचारी सहजता से इबादत और अन्य धार्मिक कर्तव्यों का पालन कर सकें। सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए डॉ. सलीम राज ने इसे सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सभी जाति, धर्म, पंथ और समाज की आस्था का सम्मान किया जा रहा है।


feature-top