अजित पवार विमान दुर्घटना: एएआईबी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी करेगा

feature-top
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि एएआईबी पिछले महीने बारामती के पास हुए लीयरजेट 45 विमान दुर्घटना की जांच पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी करेगा। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि सभी जांच कार्य पूरी पारदर्शिता और पेशेवर निष्ठा के साथ किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की 28 जनवरी को हुई इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने कहा कि वीएसआर वेंचर्स के स्वामित्व वाले लीयरजेट 45 विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) से डेटा प्राप्त करने के लिए विशेष सहायता ली गई है।

feature-top