- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- असम : जोरहाट में सीएसआईआर-एनईएसटी के रासायनिक गोदाम में भीषण आग
असम : जोरहाट में सीएसआईआर-एनईएसटी के रासायनिक गोदाम में भीषण आग
20 Feb 2026
, by: Babuaa Desk
असम के जोरहाट स्थित सीएसआईआर-नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एनईआईएसटी) के केंद्रीय गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे कई जोरदार धमाके हुए। यह घटना संस्थान के केंद्रीय गोदाम में घटी, जहां बड़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ और विभिन्न शोध सामग्री संग्रहित थी।
एक के बाद एक दस से अधिक धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में कंपन फैल गई और आस-पास के निवासियों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। कई घंटों की निरंतर मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग और धमाकों का सटीक कारण अज्ञात है। अधिकारियों ने अभी तक घटना से हुए नुकसान की पुष्टि नहीं की है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू किए जाने की उम्मीद है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
