रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले छुट्टी का आदेश निराधार, विभाग ने किया खंडन

feature-top

राज्य सरकार ने रमजान के दौरान मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को एक घंटा पहले कार्यालय छोड़ने के संबंध में चल रही खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि इस संबंध में कोई आदेश या निर्देश जारी नहीं किया गया है।

संयुक्त सचिव द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मीडिया और सोशल मीडिया में प्रसारित खबरें भ्रामक हैं। विभाग ने कहा कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है, इसलिए संबंधित समाचारों पर विश्वास न किया जाए।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज ने पूर्व में बयान जारी कर रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले छुट्टी दिए जाने की बात कही थी, जिसकी बाद में विभाग ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि से इनकार कर दिया।


feature-top