मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष पद से हेमंत कटारे ने दिया इस्तीफा

feature-top

मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी है।

उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है। कटारे ने पत्र में कहा है कि वे परिवार और अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं,

इसलिए पद छोड़ना उचित समझते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि पार्टी जिसे चाहे यह जिम्मेदारी सौंपे, वे पूरी निष्ठा से सहयोग करेंगे और संगठन के प्रति आभारी रहेंगे।


feature-top