अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के व्यापक टैरिफ उपायों को रद्द किया

feature-top

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए व्यापक वैश्विक टैरिफ को रद्द कर दिया। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे के एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर मिली बड़ी हार माना जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला ट्रंप की ओर से आपातकालीन शक्तियों के कानून के तहत एकतरफा रूप से लगाए गए टैरिफ पर केंद्रित है, जिसमें लगभग हर दूसरे देश पर लगाए गए व्यापक पारस्परिक टैरिफ भी शामिल हैं।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स द्वारा लिखित 6-3 के फैसले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्यापक टैरिफ को रद्द कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा जिसमें कहा गया था कि रिपब्लिकन राष्ट्रपति द्वारा 1977 के इस कानून का इस्तेमाल उनकी अधिकार सीमा से बाहर था।

बहुमत ने पाया कि संविधान "बहुत स्पष्ट रूप से" कांग्रेस को कर लगाने का अधिकार देता है, जिसमें टैरिफ भी शामिल हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने लिखा, "संविधान निर्माताओं ने कर लगाने की शक्ति का कोई भी हिस्सा कार्यपालिका शाखा को नहीं सौंपा था।"

feature-top