छत्तीसगढ़ : बजट सत्र में पेश होगा धर्मांतरण विरोधी विधेयक

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 तारीख से शुरू हो रहा है। इसकी रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस विधायक दल की  बैठक रखी गई है। सत्र में एक हजार से अधिक सवाल लगे हैं। सत्र में आधा दर्जन से अधिक विधेयक पेश किए जाएंगे, जिसमें धर्मांतरण विरोधी विधेयक के भी पेश होने की संभावना है।

भाजपा ने सदन की कार्रवाई को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए 23 तारीख को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 23 तारीख को कांग्रेस विधायक दल की बैठक राजीव भवन में बुलाई है। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा।

इस दौरान कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा और पारित करने की कार्यवाही होगी। सत्र के दूसरे दिन 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत करेंगे। इस बार राज्य का सालाना बजट दो लाख करोड़ के आसपास होने का अनुमान है।


feature-top