बीजापुर में 4 नक्सली शहीद स्मारक ध्वस्त

feature-top

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों द्वारा बनाए गए 4 अवैध शहीद स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। थाना फरसेगढ़ और थाना तर्रेम क्षेत्र में अलग-अलग अभियानों के दौरान यह कार्रवाई की गई।

FOB पील्लूर केरिपु 214 वाहिनी ने नीलमड़गु के जंगल में बने 15 फीट ऊंचे स्मारक को तोड़ा, वहीं केरिपु 153 वाहिनी ने पेद्दागेलुर और कोत्तागुड़ा के जंगलों में तीन अन्य स्मारक ध्वस्त किए।

सुरक्षाबलों का कहना है कि माओवाद के पूर्ण उन्मूलन और क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा व विकास की स्थापना के लिए ऐसे प्रतीकात्मक ढांचों को क्रमबद्ध रूप से हटाया जा रहा है।


feature-top